फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   food & Supply department, protest, lock

ग्रामीणों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पर जड़ा ताला

Tue, 03 Jun 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 03 Jun 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
food & Supply department, protest, lock
इसराना के गांव बुआना लाखु के ग्रामीणों ने राशन वितरण प्रणाली पर सवाल उठाते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और हरियाणा सरकार विरोधीनारे लगाए।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों का आरोप है कि करीब साढ़े दस बजे जब अपनी समस्या लेकर विभाग के कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर विभाग का न तो कोई अधिकारी था न ही कोई कर्मचारी। प्रदर्शन के बाद ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर जिला उपायुक्त से मिलने के लिए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ग्रामीण राजेश कुमार, सुनील कुमार, मांगे राम, नरेश कुमार, संदीप कुमार, राज सिंह, बिंदा, बीर सिंह, भतेरी, सावित्री, कविता, सुनीता देवी, राजवंती और संतोष ने बताया कि पिछले कई माह से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव के डिपो होल्डर ने कई माह से राशन भी नहीं बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त डिपो होल्डर की शिकायत प्रशासन से की गई थी। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच करने के  बाद गांव के दोनों डिपो होल्डरों की सप्लाई रद्द करने के आदेश दिए थे।

विभाग ने उनमें से एक डिपो की सप्लाई तो रद्द कर दी परंतु दूसरे की सप्लाई न तो रद्द हुई और न ही किसी दूसरे को दी गई है। इसके चलते कई माह से विभाग की सप्लाई न आने से राशन नहीं मिल रहा है।

राशन न मिलने से खफा बुआना लाखु के ग्रामीण सोमवार को विभाग के कार्यालय पहुंचे मगर जब साढ़े दस बजे तक भी विभाग के कार्यालय में विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं मिला तो उसका गुस्सा फूट गया।


गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विभाग के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शन के उपरांत ग्रामीण अपनी समस्या की शिकायत लेकर बाद में जिला उपायुक्त से मिलने के लिए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि सारे मामले से डीसी को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed