Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Following dignity and truth is the greatest religion: Upendra Muni

मर्यादा और सत्य का पालन करना ही सबसे बड़ा धर्म : उपेन्द्र मुनि

Fri, 24 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Following dignity and truth is the greatest religion: Upendra Muni
नई जैन स्थानक में प्रवचन करते उपेन्द्र मुनि। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नई जैन स्थानक में उपेन्द्र मुनि ने अपने प्रवचनों में कहा की मर्यादा और सत्य का पालन करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इसका अर्थ है कि सिर्फ धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के बजाय अपने आचरण, नैतिकता और मानवता में मर्यादा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। जीवन में मर्यादा में रहना आवश्यक है। जो हमें सही और गलत के बीच अंतर करने में मदद करता है और जीवन को व्यवस्थित रखता है।

उन्होंने कहा कि इंसानियत और सही आचरण ही सबसे बड़ा धर्म है। क्योंकि उन्होंने सत्य और मर्यादा को सबसे ऊपर रखा इंसान को सर्वप्रथम अपनी मर्यादा समझना आवश्यक है क्योंकि एक पूर्ण मर्यादित इंसान ही परिवार एवं समाज में सम्मानित जीवन निर्वाह करता है। इंसान की मर्यादा स्वभाव, व्यवहार व आचरण पर निर्भर करती है। इंसान का स्वभाव भाषा, शब्दों व वाणी द्वारा समझा जाता है। सरल भाषा, कर्ण प्रिय शब्द तथा मधुर वाणी इंसान के स्वभाव की मर्यादा है जिसे लांघने से इंसान कटु स्वभाविक समझा जाता है। दूसरों का सम्मान करने वाला समाज में व्यावहारिक माना जाता है। अधिक बहस करना, आलोचना या चापलूसी, प्रताड़ित, बकवास करना अथवा बात-बात पर टोकना व्यवहार की मर्यादा भंग करना है, जो समाज में इंसान को अव्यवहारिक प्रमाणित करती है। आचरण की मर्यादा इंसान के अपराधी होने से ही भंग नहीं होती अपितु झूठ बोलने, बुराई का साथ देने, उधर लेकर ना चुकाने, बहाने बनाने, आवश्यकता पड़ने पर गायब होने, नशा करने, जुआ, सट्टा जैसे अनुचित कार्य करने जैसे अनेकों कारण भी खराब आचरण प्रस्तुत करते हैं। रिश्तों व संबंध की मर्यादा निभाने पर ही रिश्ते कायम रहते हैं। रिश्तों को समय ना देना अथवा रिश्तों पर आवश्यकता से अधिक समय बर्बाद करना रिश्तों को खोखला करना है इसलिए रिश्तों की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि मित्रता में आयु, शिक्षा व धन की समानता आवश्यक नहीं होती सिर्फ विचार समान होने पर ही मित्रता कायम रह सकती है। संबंध कितना भी प्रिय हो मर्यादाओं का पालन ही उसे सुरक्षित रख सकता है।
विज्ञापन

नई जैन स्थानक में प्रवचन करते उपेन्द्र मुनि। संवाद

नई जैन स्थानक में प्रवचन करते उपेन्द्र मुनि। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed