फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Followers started returning to their homes, there was a gathering at the station

Panipat News: घरों की ओर लौटने लगे अनुयायी, स्टेशन पर रहा जमावड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Followers started returning to their homes, there was a gathering at the station
समालखा। निरंकारी संत समागम के समापन के दूसरे दिन भी अनुयायी अपने गंतव्य को जाने में लगे रहे। इसके लिए भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के समय पूरा दिन यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं आध्यात्मिक स्थल व भोड़वाल माजरी गांव में अस्थायी बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। यहां अस्थायी बाजार में किराये पर दुकान न मिलने के बाद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों में सामान रखकर बेचा। इसको लेकर पूरा दिन खरीदारी चलती रही। इसके साथ वीरवार को होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है निरंकारी संत समागम भोड़वाल माजरी में 16 से 18 नवंबर को तीन दिवसीय वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने तीनों दिन प्रवचन दिए। अनुयायी मंगलवार को ही वापस जाना शुरू हो गए थे। कुछ अनुयायियों ने ट्रेन में टिकट आरक्षित की हैं। वे अपनी सुविधा के अनुसार जा रहे हैं। डेरा के प्रमुख लोगों ने बताया कि तीन दिन के समागम में लाखों लोग शामिल हुए हैं। वे अपने अब गुरु ज्ञान लेकर लौट रहे हैं। आध्यात्मिक स्थल पर हर व्यवस्था की गई है। मिशन के सेवादार उनकी सेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार राजबीर ने बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाता है। समागम के दिनों में अन्य सालों की अपेक्षा कई गुना खरीद रहती है। वह इन तीनों के लिए पहले ही पर्याप्त सामान रख लेता है। समागम बेशक तीन दिन चलता है लेकिन यहां एक महीने पहले की खरीदारी शुरू हो जाती है। वे इसको लेकर पहले से तैयार रहते हैं। चांद ने बताया कि समालखा बाजार में समागम के दिनों में खरीदारी को लेकर रौनक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अनुयायी बोले सालभर रहेगा इंतजार
पटियाला निवासी कुलजिंदर कौर और हरदीप कौर ने बताया कि वे समागम पर 15 दिन पहले आ गए थे। यहां सेवा कार्य किया। यहां आकर एक सुकून मिलता है। सतगुरु माता के दर्शन के साथ उनसे ज्ञान मिलता है। वे इसको लेकर सालभर इंतजार करते हैं। वे अगली बार फिर से समागम में पहुंचेंगी। झांसी के चमकौर ने बताया कि समागम को लेकर हर अनुयायी में उत्साह देखने को मिलता है। वह तीन दिन के समागम में ज्ञान लेने पांच दिन पहले आ गया था। उसने पानीपत के लिए दो महीने पहले रेल में टिकट आरक्षित करा ली थी। इसके साथ वापस जाने का बुधवार को टिकट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed