फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Follow the Vedic path shown by Shri Ram: Lalmani Pandey

श्रीराम के बताए वैदिक मार्ग पर चलें : लालमणि पांडेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Follow the Vedic path shown by Shri Ram: Lalmani Pandey
पानीपत। आचार्य लालमणि पांडेय ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में गलत कर्मों से बचना चाहिए। सच्चे मन से भगवान राम की भक्ति करनी चाहिए। क्योंकि भगवान राम सबका उद्धार करते हैं। उन्होंने ये बात सेक्टर-17 में श्रीराम कथा के आठवें दिन बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि कि गलत कर्मों से बचकर भगवान के बताए वैदिक मार्ग को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

आचार्य लालमणि पांडेय ने रामकथा में बताया कि भगवान राम चित्रकूट में माता सीता के साथ बैठे हैं। तभी वहां पर जयंत आता है और माता सीता के पैरों में चोंच का प्रयोग करते हैं। जिससे भगवान राम समझ जाते है कि इंद्र पुत्र जयंत ने माता सीता के पैरों में चोंच क्यों मारते है तो वे तुरंत सिंक का धनुषबाण बनाते हैं। जयंत को कोई बैठने को नहीं कहता है।
विज्ञापन

भगवान राम ऋषि अत्री के आश्रम में जाते हैं । इसी बीच भगवान राम विराज नामक राक्षक का वध करते हैं। फिर भगवान राम शरभंग ऋषि को आश्रम में जाते है, वहां पर ऋषियों की हड्डियों को देखकर प्रतिज्ञा करते हैं कि वे सभी राक्षसों को मारेंगे। भगवान राम संतों से मिलते हैं। अगस्त्य ऋषि के साथ भगवान राम पंचवटी आते है। वहीं सूर्पणखा का भगवान राम को देखती हैं और उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुनकर लक्ष्मण सूर्पपणखा का नाक काट देते हैं। जिसके बाद रावण माता सीता का हरण कर लेते है। माता सीता की खोज में भगवान राम सबरी के आश्रम में जाते हैं। वहां भगवान राम की सुग्रीव से मित्रता होती है। आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया भगवान राम राक्षसों का उद्धार करते हैं। भगवान राम की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed