फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog wreaked havoc, visibility reached zero, vehicles crawled

Panipat News: कोहरे का कहर, दृश्यता जीरो पहुंची, रेंग रेंगकर चले वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fog wreaked havoc, visibility reached zero, vehicles crawled
पानीपत। कोहरे के बढ़ते प्रकोप से दृश्यता शून्य पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार रात व शनिवार सुबह चार बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह हादसे होते होते बचे। रात भर सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही। सुबह नौ बजे के बाद दृश्यता में थोड़ा-थोड़ा सुधार आता रहा। 11 बजे के बाद लोगों को धुंध से राहत मिली। शनिवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड का प्रभाव प्रत्येक क्षेत्र पर पड़ रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी मरीजों की ओपीडी प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं परिवहन में रेल और बसें कोहरे के प्रभाव से देरी से गंतव्य पर पहुंच रही है। जिससे यात्री घंटो तक प्रतीक्षा करने पर मजबूर हो गए हैं लेकिन बढ़ती ठंड के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

सरकारी और निजी अस्पतालों में बढ़ने लगी है ओपीडी-
कोहरे व बढ़ती ठंड के कारण परिवार का हर दूसरा व्यक्ति खांसी, जुकाम, निमोनिया और वायरल बुखार से पीड़ित नजर आ रहा है। निमोनिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में निमोनिया प्रतिदिन 30 से 40 के बीच ओपीडी आ रही हैं। स्केबीज की ओपीडी 100 पार हो चुकी है। बढ़ती ठंड के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण बसें और ट्रेंने हो रही लेट, यात्री परेशान-
परिवहन भी बढ़ रहे कोहरे की चपेट में आ गया है। कोहरे के कारण सुबह की ट्रेनें दोपहर के समय पहुंच रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को घंटों तक रेलवे स्टेशन पर बैठकर प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। वहीं बसों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। बसें अपने निर्धारित समय से एक या दो घंटा देरी से गंतव्य तक पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती ठंड गेहूं उत्पादन के लिए होगी वरदान -
कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। जितनी ठंड बढ़ेगी उतनी ही गेहूं की पैदावार बढ़ेगी। जिससे गेहूं उत्पादकों को लाभ मिलेगा। बढ़ती ठंड और कोहरे से सब्जियों की फसलों का किसान ध्यान रखें। ठंड से फसलों को बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई करें।
वर्जन-
- कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजबीर का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। आने वाले शुक्रवार और शनिवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

वर्जन-
- डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि वाहन चालकों से अपील है कि वह इंडीकेटर जलाकर चलें। वाहनों को तेज न चलाएं। वाहन चलाते हुए म्यूजिक का प्रयोग न करें। सभी वाहन चालक अपने वाहन पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed