फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog slows down trains, passengers face problems

Panipat News: धुंध ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down trains, passengers face problems
पानीपत। धुंध का प्रभाव ज्यादा मात्रा में होने के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। जिस कारणवश यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रही हैं। जिसके परिणाम स्वरूप यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्री राजीव, राकेश व सुमित ने बताया कि वह पिछले कई घंटे से स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे है लेकिन कोई भी ट्रेन दिल्ली के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या को गहनता से लेते हुए समाधान की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियों को इस परेशानी से न गुजरना पडे।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि धुंध का प्रकोप ज्यादा मात्रा में होने के कारण यात्रियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनका काफी समय भी व्यर्थ जा रहा है। धुंध की स्थिति में सुधार न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रही प्रभावित-------------
अप लाइन की ट्रेन पठानकोट एक्सप्रेस को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। एनडीएलए पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुगह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:28 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:32 बजे रवाना किया गया। पैसेंजर का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:28 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:33 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:44 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:51 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 1:56 बजे पहुंची और इसे यहां से दोपहर 1:59 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 12:16 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:20 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:13 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:17 बजे रवाना किया गया।

डाउन लाइन की ट्रेन झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:59 बजे पानीपत पहुंची और इसे यहां से सुबह 9:06 बजे रवाना किया गया। जन शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:29 बजे पहुंची और इसे यहां से सुबह 9:33 बजे रवाना किया गया। नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:41 बजे पहुंची और इसे यहां से सुबह 10:45 बजे रवाना किया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:12 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 1:02 बजे पहुंची और इसे यहां से दोपहर 1:07 बजे रवाना किया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 7:08 बजे पहुंची और इसे यहां से 7:15 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed