फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog deepens again, chances of rain for two days

Panipat News: कोहरा फिर गहराया, दो दिन बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fog deepens again, chances of rain for two days
पानीपत। कोहरा फिर से गहरा गया। दो दिन की राहत के बाद एक साथ कोहरा पड़ने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 मीटर दृश्यता में वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वहीं मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को फिर से बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश के संकेत दिए हैं। सर्दी के मौसम में बारिश से गेहूं उत्पादक किसानों की उमीद बढ़ गई हैं। वीरवार देर रात को ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। शुक्रवार अल सुबह ही घनी धुंध छाई रही। अल सुबह दृश्यता घटकर 10 मीटर आ गई। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनको धीरे-धीरे वाहन चलाकर अपने गंतव्य को पहुंचना पड़ा। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा पड़ता रहा। इसके बाद कुछ कुछ कम हुआ।
विज्ञापन

दोपहर के समय हल्की धूप निकली लेकिन सर्दी में किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पाई। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान अन्य दिनों से तीन डिग्री कम रहा। यह करीब 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने मौसम परिवर्तन के संकेत दिए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर से परिवर्तन आ रहा है। शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। रविवार को भी बारिश रहेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। अगले कई दिन तक ठंड बढ़ सकती है। बारिश के बाद धुंध व कोहरा भी छाया रह सकता है।
गेहूं उत्पादक किसानों के लगातार ठंड पड़ने से चेहरे खिले हुए हैं। जिला में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। इसके अलावा करीब 10 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल है। ठंड में गेहूं की फसल में फुटाव के साथ बढ़वार होगी।

इससे उत्पादन बढ़ेगा वहीं शनिवार और रविवार की बारिश से भी किसान उम्मीद लगाए हुए हैं। कुछ किसानों को दूसरी व तीसरी बार गेहूं की सिंचाई करनी है। अच्छी बारिश होने पर ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed