Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fly wheel returned on tracks, passengers upset due to delay of more than 50 trains

Panipat News: पटरियाें पर लौटा चक्का, 50 से अधिक ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fly wheel returned on tracks, passengers upset due to delay of more than 50 trains
पानीपत। दिल्ली-अंबाला ट्रैक पर भरा बारिश का पानी अब कम होने लगा है। बृहस्पतिवार को ट्रेनों का पहिया फिर से जम्मू तक पटरी पर दौड़ने लगा। दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों का संचालन रुका तो यात्री रेलवे स्टेशन पहुंच गए, लेकिन अधिकतर ट्रेन लेट होने के कारण यात्री मायूस नजर आए। स्थानीय रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पानीपत से होकर गुजरने वाली अप रूट की हिमाचल एक्सप्रेस, टाटानगर एक्सप्रेस, एकता एक्सप्रेस और डाउन रूट की हिमाचल एक्सप्रेस, पानीपत दिल्ली न्यू दिल्ली मेमू एक्सप्रेस स्पेशल, न्यू दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाजियाबाद एक्सप्रेस स्पेशल, ऊंचाहार एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं अप रूट की दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 11:30 घंटे, शान-ए-पंजाब 8:30 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 2:30 मिनट, अमृतसर एक्सप्रेस 1:14 मिनट, दिल्ली पानीपत मेमू एक्सप्रेस 27 मिनट, गाजियाबाद पानीपत मेमू 1:23 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 38 मिनट देरी से पहुंची। वहीं डाउन रूट की पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2:32 घंटे, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:24 मिनट, सांई नगर शिरडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 42 मिनट, न्यू दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 1:17 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 11:16 घंटे, बिकानेर एक्सप्रेस 1:35 घंटे, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 45 मिनट, मालवा एक्सप्रेस 1:10 घंटे की देरी से पानीपत रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed