फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Floor of school buses got choked, there were no CCTV cameras, five failed

Panipat News: स्कूली बसों का गला मिला फर्श, सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे, पांच फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Floor of school buses got choked, there were no CCTV cameras, five failed
पानीपत। जिले में स्कूल बसें आरटीए के नियमों में लगातार फेल हो रही हैं। आरटीए ने रविवार को छुट्टी के दिन विभिन्न स्कूलों की 21 बसों की यहां जांच के लिए बुलाया गया। पांच बसों में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले, टायर भी बुरी स्थिति में थे। इनका फर्श गला हुआ था। जिससे बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। इन बसों को रिजेक्ट कर दिया है।
विज्ञापन

ये बसें एलएसबीटी स्कूल, आर्य स्कूल, हरे कृष्णा स्कूल समालखा, गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल व संस्कार वैली स्कूल की हैं। प्राधिकरण की ओर से 16 बसों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर नर सिंह हुड्डा की देखरेख में रविवार को महाराना गांव स्थित सेंटर पर सुबह ही बसों की जांच शुरू की। प्राधिकरण गत दिनों महेंद्रगढ़ में स्कूल बस के हादसे के बाद लगातार कार्रवाई कर रहा है। यहां स्कूलों की 21 बसों को जांच में शामिल किया गया। बसों को सभी मानकों पर जांचा गया। स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं मिले। एक स्कूल की बस के टायर घिस चुके थे। ऐसे में बस में टायर की वजह से कोई भी हादसा हो सकता था। अधिकारियों ने इस तरह की कमी मिलने पर पांच बसों को फेल कर दिया। अधिकारियों ने स्कूल संचालकों को कमी दूर करने की हिदायत दी। इन बसाें काे जल्द से जल्द दुरुस्त करवाकर फिर से फिटनेस जांच के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
28 तक लगातार की जाएंगी जांच
मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर नर सिंह हुड्डा ने बताया कि कुछ स्कूल संचालकाें ने अपनी-अपनी अनफिट बसाें काे इधर-उधर छिपा दिया था। इस कारण उनको 28 अप्रैल तक बसाें की फिटनेस की जांच कराने का वक्त दिया है। प्रत्येक दिन फिटनेस जांच की जा रही है। निजी स्कूलों के खिलाफ सख्ती शुरू की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed