{"_id":"68daccf8bac7ab151f08ef71","slug":"flood-relief-operation-launched-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144679-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाढ़ राहत अभियान का किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाढ़ राहत अभियान का किया आगाज
Mon, 29 Sep 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 ने बाढ़ राहत अभियान शुरू किया। इसमें आवश्यक वस्तुओं फोल्डिंग पलंग, कंबल चादरें, तकिया आदि सामान ट्रक भरकर वितरण के लिए अलीवाल-फतेहगढ़ चुरियन रोड के लिए रवाना किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल ने राहत अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया। पूजा गोयल ने बताया कि इस अभियान ने न केवल बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान की बल्कि सामूहिक प्रयासों की शक्ति का भी प्रदर्शन किया। क्लब का उद्देश्य है कि वे समाज के हर वर्ग की मदद करें और उनकी जरूरतों को पूरा करें। सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर क्लब संपादिका श्वेता मिगलानी, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री डॉ. मीनाक्षी, आकांक्षा जैन और नीतू छाबड़ा, क्लबों से जोनल काउंसलर पी डीसी डॉ. गीता गुप्ता, अनीता कपूर, रुपाली चोपड़ा, अंजलि दीलोरी, अंजू गेरा मोनिका उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन