फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fled after abandoning the damaged car at the Tehsil camp; swords and sticks were found during the search.

Panipat News: क्षतिग्रस्त कार को तहसील कैंप में छोड़कर भागे, तलाशी में मिली तलवारें व डंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fled after abandoning the damaged car at the Tehsil camp; swords and sticks were found during the search.
तहसील कैंप में खड़ी क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप में सोमवार दोपहर को तीन युवक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर भाग गए। तीनों युवक घायल थे। जिस कारण पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। तुरंत ही क्षेत्रीय पार्षद अंजली शर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। कार से तलवार भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि कार सवारों का पहले सेक्टर-13-17 में झगड़ा हुआ था। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली।

पार्षद अंजली शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को एक कार में सवार तीन युवक घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल के पास पहुंचे। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त थी। युवकों को देखकर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हुई तो तीनों युवक वहां से भाग गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच शुरू कर दी। कार से पुलिस ने कुछ दस्तावेज बरामद किए। साथ ही तलवार और डंडे भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी नफीस के नाम पर है। तहसील कैंप थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। अभी तक उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

तहसील कैंप में खड़ी क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया

तहसील कैंप में खड़ी क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed