फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five year old child died due to electric shock, neighbor woman who came to save him got burnt

Panipat News: करंट लगने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, बचाने आई पड़ोसी महिला झुलसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Five year old child died due to electric shock, neighbor woman who came to save him got burnt
पानीपत। एनएफएल के पास विकास नगर में घर में कूलर के नीचे से खिलौना निकाल रहे पांच साल के एक बच्चे को करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे को बचाने आई पड़ोसी महिला करंट लगने से झुलस गई। सिविल अस्पताल में बच्चे के पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन शव को चुपके से लेकर निकल गए। रास्ते में सिविल चौकी पुलिस ने उन्हें पकड़ा। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। शहर थाना थाना अपनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया और परिजनाें के शांत होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। युवकों को ढाई घंटे बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मामला विकास नगर की गली नंबर 20 में बुधवार सुबह करीब नौ बजे का है। पिता हरिओम उर्फ मोनू ने बताया कि वह अमर भवन चौक पर एक प्रिंटिंग प्रैस में काम करता है और आठ साल से किराए के मकान में रहता है। उसके पास दो बेटे हैं। छोटा बेटा हिमांशु (05) को इसी साल एक स्कूल में दाखिला कराया था। वह नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। वह बुधवार सुबह घर से काम पर निकला था। उसकी पत्नी ज्योति घर की साफ-सफाई कर रही। उसका बेटा हिमांशु खेलते-खेलते कूलर के पास चला गया। वह कूलर के नीचे फंसे खिलौने को निकाले लगा। उसके बेटे ने कूलर को छुआ तो उसे करंट लगा। पड़ोसी महिला रीना उसे बचाने आई तो उसे भी करंट लगा। वह हादसे की सूचना पाकर घर लौटा। दोनों को एक निजी अस्पताल ले गया। जहां पर पड़ोसी महिला का इलाज कराया और जबकि बेटे को सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। वह सामान्य अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम की सुनते परिजन शव लेकर निकलने लगे
बच्चे की मौत हो जाने के बाद डॉक्टरों ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाने की बात कही। उसका पिता हरिओम पोस्टमार्टम न करवाने की बात कहने लगा। वह बच्चे के शव को कंधे पर लगा घर जाने के लिए दौड़ पड़ा। अस्पताल स्टाफ और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े। कुछ दूर पर जाकर सिविल चौकी पुलिस ने उसको पकड़ा। वह पोस्टमार्टम न करवाने की बात पर अड़ा रहा। दो घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर आरोप, प्रसाद देकर भेजने की धमकी दी
सामान्य अस्पताल में उनके परिजन व नजदीकियों ने भी पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। मामले का पता लगते ही शहर थाना प्रभारी जाकिर हुसैन मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाया। पिता का आरोप है कि उसने अपने बेटे को खोया और पुलिस उन्हें ही प्रसाद देकर भेजने की धमकी देने लगी। पुलिस ने फैक्टरी मालिक शिवम समेत तीन युवकों को हिरासत में भी लिया।

वर्जन
परिजन पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े हुए थे। समझाने के बाद वह मान गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
- इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed