{"_id":"a3eef1007dd46466401053991a508bd9","slug":"five-women-fieled-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महिला प्रत्याशियों ने किए नए नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महिला प्रत्याशियों ने किए नए नामांकन
पानीपत/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन पांच महिला प्रत्याशियों ने नए नामांकन पत्र जमा कराए। इसमें पानीपत ब्लॉक से पंचायत समिति का एक, सरपंच पद का एक, पंच पद का एक व जिला परिषद का एक नामांकन शामिल है। वहीं इसराना ब्लॉक में सरपंच पद के लिए केवल दो महिला प्रत्याशियों ने नया नामांकन पत्र भरा है। बाकी पुराने प्रत्याशियों ने ही प्ररुप -4ख व शपथ पत्र जमा करवाए गए। शनिवार को पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र भरने के चलते बीडीपीओ कार्यालय पर काफी भीड़ जमा रहा रही। पानीपत ब्लॉक के जिला परिषद के प्ररुप-4ख व शपथ पत्र जमा कराने के लिए 46 प्रत्याशी पहुंची है। वहीं सरपंच के 73, पंच के 35 व पंचायत समिति के 12 प्रत्याशियों ने शपथ पत्र जमा करवाए। वहीं, इसराना ब्लॉक से पंच के 57, सरपंच के 35, पंचायत समिति के 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए।
पंचायत चुनाव में नए नियमों के चलते कम पहुंचे नए नामांकन पत्र
पंचायत चुनाव में नए नियमों के चलते 23 दिसंबर से अब तक नाममात्र प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र जमा करने के लिए पहुंचे है। पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र के तीसरे दिन ही केवल पांच नए नामांकन पत्र भरे गए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव में नए नियमों के चलते लोग उलझे हुए हैं।
विज्ञापन
नामांकन पत्र का ब्यौरा
पानीपत ब्लॉक पुरुष- महिला
जिला परिषद - 33 -13
पंच 27- 8
सरपंच - 48 25
पंचायत समिति - 8-4
इसराना ब्लॉक - पुरुष महिला
पंच - 35 22
सरपंच - 28-7
पंचायत समिति - 16-4
वर्जन
पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र का शनिवार को तीसरा दिन रहा है। इस दिन केवल पांच महिला प्रत्याशियों ने ही नये नामांकन पत्र भरे है। बाकी प्रत्याशी प्ररुप-4ख भरने के लिए ज्यादातर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
रुपेंद्र मलिक, डीडीपीओ, पानीपत।