फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five thousand children will join the festival on Geeta Jayanti

Panipat News: गीता जयंती पर महोत्सव में जुड़ेंगे पांच हजार बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Five thousand children will join the festival on Geeta Jayanti
पानीपत। गीता जयंती पर जिला स्तरीय महोत्सव में सरकारी स्कूलों के बच्चों को रूबरू कराया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में करीब पांच हजार बच्चे शामिल होंगे। यहां सामाजिक व धार्मिक विषयों पर विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में भी बच्चे शामिल होंगे। इसकी अगुवाई गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज करेंगे। इनके अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर जिला स्तरीय महोत्सव नौ से 11 दिसंबर को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन इसके सफल आयोजन को लेकर सामाजिक व धार्मिक संगठनों की बैठक ले चुका है। इसमें आयोजन की पूरी तैयारी पर चर्चा की गई है। अब शिक्षा विभाग ने इस आयोजन में तैयारी तेज कर दी हैं। जिला स्तर पर महोत्सव का शुभारंभ नौ दिसंबर को हवन के साथ किया जाएगा। 10 दिसंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी अगुवाई गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज करेंगे। इसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग पांच हजार बच्चें शामिल होंगे। बच्चों द्वारा अनेक प्रकार की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर से शुरू होगी। यह मॉडल टाउन समेत अन्य हिस्सों से होकर शिवाजी स्टेडियम में पहुंचेगी। शिवाजी स्टेडियम में विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाएंगे। इसके साथ खाद्य पदार्थों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। लोग यहां पर खरीदारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति आज करेगी रूपरेखा तैयार: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति पानीपत आयोजन को लेकर सोमवार को अपनी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करेगी। समिति के मीडिया प्रभारी कंवर रविंद्र सैनी ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव को लेकर एमजेआर संस्थान सेक्टर-24 सोमवार दोपहर बाद एक बजे बैठक रखी है। इसमें हर विषय पर विस्तार के साथ चर्चा की जाएगी।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि इस बार गीता महोत्सव का आयोजन शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। यह आयोजन नौ से 11 दिसंबर को होगा। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed