फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five teams recovered the missing girl in two hours

Panipat News: लापता बच्ची को पांच टीमों ने दो घंटे में किया बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Five teams recovered the missing girl in two hours
- डीएसपी सुरेश सैनी के नेतृत्व में चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में स्कूल से लौटते समय चार साल की बच्ची लापता हो गई। शाम तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी यातायात सुरेश सैनी ने पांच टीमों को गठन कर बच्ची की तलाश शुरू कराई। दो घंटे की मशक्कत के बाद धमीजा कॉलोनी के पास से बच्ची को बरामद कर लिया। बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि किला थाना क्षेत्र की डाबर कॉलोनी निवासी पति-पत्नी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार को उनकी चार साल की बेटी स्कूल गई थी दोपहर को 12 बजे वह स्कूल से वापस लौटी। लेकिन, बीच से ही लापता हो गई। जब बच्ची की मां चार बजे घर पहुंची तो उसे वह घर पर नहीं मिली। जिसके बाद करीब पांच बजे इसकी सूचना किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईए की दो टीमों के साथ थाना पुलिस की पांच टीमों को गठन कर बच्ची की तलाश कराई। टीम ने घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे देखे तो बच्ची अकेली जाती हुई दिखाई दी। करीब सात बजे पुलिस ने धमीजा कॉलोनी से बच्ची को तलाश कर लिया। इसके बाद परिजनों को थाने पर बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया। किला थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि बच्ची के लापता होने की सूचना पर तुरंत ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बच्ची को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed