फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five teams inspected pollution measuring devices at the factory, two were found to be switched off.

Panipat News: पांच टीमों ने फैक्टरी में की प्रदूषण मापक यंत्रों की जांच, दो बंद मिलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Five teams inspected pollution measuring devices at the factory, two were found to be switched off.
फैक्टरी में लगा प्रदूषण मापक यंत्र। संवाद - फोटो : samvad
पानीपत/समालखा। सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने प्रदूषण रोकने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन बड़ी कार्रवाई की है। पांच टीमों ने पानीपत सहित समालखा की फैक्टरियों और दूसरी इंडस्ट्री की जांच की। इस दौरान समालखा की एक सहित दो फैक्टरी बंद मिली। बाकी में प्रदूषण मापक यंत्र पूरी तरह से संचालित करने के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पानीपत सहित दिल्ली एनसीआर की 204 फैक्टरियों को चिह्नित किया है। इनमें मेटल और टेक्सटाइल समेत दूसरी फैक्टरियां हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ओसीएमएस (ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम) और पीटीजेड कैमरों की जांच करनी है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों को सेक्टर-25, 29, पुराना औद्योगिक, समालखा व बाहरी क्षेत्र दिया गया है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता हरिंदर गोयत ने टीम के साथ रविवार को समालखा में निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्टरी का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर लाइव नहीं मिला। हरिंदर गोयत ने बताया कि सीपीसीबी के अनुसार बॉयलर और स्टैक पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग उपकरण लगाना अनिवार्य है। इसमें मेटल, टेक्सटाइल और अन्य श्रेणी की इकाइयों को शामिल किया है।

फैक्टरी में लगा प्रदूषण मापक यंत्र। संवाद

फैक्टरी में लगा प्रदूषण मापक यंत्र। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed