फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five teams from Ludhiana won in the handball tournament.

Panipat News: हैंडबॉल टूर्नामेंट में लुधियाना की पांच टीमें जीतीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Five teams from Ludhiana won in the handball tournament.
सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट में जीत के पसीना बहाती ​​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। डीपीएस पानीपत सिटी में चल रहे छह दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता के तहत विभिन्न आयु वर्गों में 11 लीग मुकाबले खेले गए। इनमें अंडर-19 के चार, अंडर-17 के तीन और अंडर-14 के चार मुकाबले शामिल रहे। मैचों में लुधियाना की पांच और हिसार की दो टीमों की खिलडि़यों ने जीत दर्ज की।
अंडर-19 वर्ग में खेले गए चार मुकाबलों में पहले मैच में डीएवी लुधियाना, दूसरे में बीवीएम लुधियाना, तीसरे में लक्ष्य पब्लिक स्कूल हिसार और चौथे मुकाबले में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग के तीन मुकाबलों में माइंड ट्री स्कूल अंबाला, सेंट जेवियर स्कूल लुधियाना और जीसस सैक्रेड हार्ट स्कूल लुधियाना की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस वर्ग के पहले मैच में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा, दूसरे में सेंट जेवियर स्कूल भटिंडा, तीसरे में जीसस सैक्रेड हार्ट स्कूल लुधियाना और चौथे मुकाबले में शाह सतनाम स्कूल की टीम विजयी रही। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मुकाबले खेले।

सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट में जीत के पसीना बहाती खिलाड़ी। संवाद

सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट में जीत के पसीना बहाती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed