फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five players of the stadium won medals in Taekwondo

Panipat News: स्टेडियम की पांच खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Five players of the stadium won medals in Taekwondo
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम स्थित ताइक्वांडो की नर्सरी के पांच खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में पदक जीत हैं। इनका चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। जिला खेल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने कोच पूनम सिंह और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

खेल विभाग में ताइक्वांडो कोच पूनम सिंह ने बताया कि गत दिनों टाइगर एकेडमी पानीपत में सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें नर्सरी की कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि वंशिका ने 26 किग्रा. में स्वर्ण पदक, सरताज ने 27 किग्रा. में स्वर्ण पदक जीता हैं। आरुषी ने 22 किग्रा. में रजत, रिया ने 24 किग्रा. में रजत, वंशिका ने 29 किग्रा में रजत पदक जीता है। सभी पांचों खिलाड़ियों को सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में चयन हो गया है। पूनम सिंह ने बताया कि शिवाजी स्टेडियम की नर्सरी के खिलाड़ी ताइक्वांडो में लगातार पदक जीत रहे हैं। यह खिलाड़ियों के दोनों समय अभ्यास कराने से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का भी शानदार होता है। वह खिलाड़ियों के बीच में रहकर उनका अभ्यास कराती हैं। इसको लेकर जिला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में खेलों में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed