फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   five new corona patients found

मंगलवार को मिले कोरोना के नए पांच रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
five new corona patients found
पानीपत। मंगलवार को कोरोना के नए पांच केस मिले। सोमवार को भी कोरोना के सात केस मिले थे। दो दिन में कोरोना के 12 नए केस मिल चुके हैं। जून में अब तक 32 केस मिल चुके हैं। अब धीरे-धीरे कोरोना का खतरा फिर बढ़ने लगा है। इन पांच रोगियों में से चार ने सिविल अस्पताल में अपनी जांच कराई थी। मंगलवार को कोरोना से एक रोगी ठीक भी हुआ। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गई है। राहत की बात यह है कि कोई भी रोगी अस्पताल में आइसोलेट नहीं है। गर्मी की छुट्टियों में कोरोना के रोगी बढ़े हैं। जो भी नए रोगी मिल रहे हैं वे छुट्टियों में उत्तराखंड, हिमाचल, गोवा, दिल्ली और अन्य राज्यों में घूमने गए थे। वहां से लौटने के बाद ये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 36140 हो चुकी है। इनमें से 35545 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 676 लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वे लगवा लें। कोरोना के खिलाफ लापरवाही न बरतें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed