फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five new cases of dengue found, figure reaches 315

Panipat News: डेंगू के पांच नए केस मिले,आंकड़ा 315 पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Five new cases of dengue found, figure reaches 315
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी जिले में डेंगू के पांच नए केस मिले हैं। इनमें गांव कारद में 20 साल की महिला, बाबरपुर में 30 साल की महिला, गांव जाटल में 55 साल की महिला, अंसल में 41 साल की महिला व मुखीजा कॉलोनी में 36 साल के पुरुष की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

इस साल जिले में अब तक डेंगू के केस की संख्या 315 पहुंच चुकी है। इनमें 35 केस दूसरे जिलों के हैं। नवंबर में डेंगू के अब तक 35 केस मिल चुके हैं। जहां डेंगू के केस मिल रहे हैं वहां स्वास्थ्य विभाग खुद फॉगिंग करवा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्र में फॉगिंग की जिम्मेदारी नगरनिगम व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की है। तीनों विभागों में तालमेल की कमी से डेंगू का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि दिन प्रतिदिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अकसर इस मौसम में मच्छर जनित डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां होती हैं इसलिए कहीं भी अपने आसपास जलभराव ना होने दें क्योंकि विभिन्न जगहों पर जलभराव की वजह से मच्छर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के बर्तन, टंकी, घड़ों आदि को ढक कर रखें और सप्ताह में एक बार फूलदान, फ्रिज की ट्रे, पशु व पक्षियों के बर्तन व ड्रमों को खाली करके सुखाएं और फिर उसमें पानी डाले। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहने। ठहरे पानी में लारवा नाशक दवा डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed