फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five month old fetus found flowing in drain

Panipat News: नाली में बहता मिला पांच माह का भ्रूण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Five month old fetus found flowing in drain
पानीपत। चांदनीबाग कॉलोनी में पांच माह का भ्रूण नाली में बहता मिला। कॉलोनी के एक युवक ने उसे बाहर निकालकर चांदनीबाग थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सनौली रोड चांदनीबाग कॉलोनी निवासी पिंटू ने बताया कि वह शनिवार को शाम पांच बजे अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच घर के पास नाली में एक भ्रूण बहता हुआ दिखा, जो करीब पांच माह का था। उसने भ्रूण को नाली से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पिंटू की शिकायत पर पुलिस ने भ्रूण को फेंकने के मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2020 से लेकर 2023 तक 18 से 20 भ्रूण व नवजात बच्चियां सड़कों पर मिल चुकी हैं। पुलिस इन मामलों में मुकदमा दर्ज करती है, लेकिन आज तक उन महिलाओं तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर फाइल बंद कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनीबाग कॉलोनी निवासी युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनील कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना





किस वर्ष कितने भ्रूण और बच्चियां मिलीं-

वर्ष 2020-

- 18 फरवरी 2020 को वार्ड 11 में रमायणी चौक पर पांच माह का भ्रूण मिला

- 17 जुलाई 2020 को बुड़शाम गांव के नाले में बच्ची का शव मिला

- 17 अगस्त 2020 को कटारिया कॉलोनी में नाले में पांच माह का भ्रूण मिला

- छह अक्तूबर 2020 हथवाला गांव में नवजात बच्ची बोरे में मिली

- 26 अक्तूबर 2020 को अस्पताल के पार्क में एक नवजात बच्ची मिली, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे



वर्ष 2021-

- जून 2021 बधावा राम कॉलोनी में पांच दिन की बच्ची घर के बाहर मिली

- 14 अक्टूबर 2021 शहर थाना पुलिस को 11 माह की बच्ची नाले के पास मिली

- 17 नवंबर 2021 को विकास नगर में आठ माह का भ्रूण मिला

- 27 दिसंबर 2021 को गंगा राम कॉलोनी में बच्चे का भ्रूण मिला



वर्ष 2022-

- आठ जनवरी 2022 को सिवाह के पास पसीना रोड पर 8 माह का भ्रूण मिला

- 17 जनवरी 2022 को शिवनगर में नवजात मिली जिसको कुत्ते नोच रहे थे

- नौ मार्च 2022 को वार्ड 11 में भ्रूण मिला

- नौ मई 2022 को 8 महीने का भ्रूण मिला बीबीएम कट के पास नीचे से कुत्तों ने नोच रखा था

- 25 मई 2022 को रामलाल चौक पर मिला भ्रूण, जिसको कुत्ते उठा कर ले जा रहे थे

- 21 अक्तूबर को 2022 को ऊंटला बस अड्डे पर भ्रूण मिला

- 14 दिसंबर 2022 को आठ बजे के पास रविंद्रा अस्पताल के सामने एक माह की बच्ची मिली



वर्ष 2023 :

- 14 फरवरी को कुटानी गांव में खेत में सात माह का भ्रूण मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed