फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five miscreants including a minor who committed robbery arrested

Panipat News: लूटपाट करने वाले नाबालिग समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants including a minor who committed robbery arrested
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने शहर में लूट, झपटामारी व वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें से दो आरोपी पानीपत और तीन यूपी के कैराना के रहने वाले हैं। आरोपी जल्दी पैसा कमाने व ऐशो आराम के लिए लूटपाट की वारदात कर रहे थे। पुलिस ने पांच वारदातों का खुलासा किया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि सीआईए-1 की टीम ने सूचना के आधार पर एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को अंसल के पास से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान गांव राणा माजरा हाल ईट भट्ठा ब्रह्मपुर निवासी शोएब, नंगला पार गांव निवासी अनुज, यूपी के कैराना के मवी गांव यूपी निवासी सन्नी व सागर व एक नाबालिग आरोपी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना आरोपी अनुज है और पांचों आरोपी चोरी की बाइकों पर सवार होकर लूट व स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपी अनुज व सन्नी के पास से एक-एक देसी पिस्तौल बरामद किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी को दो मोटरसाइकिलें बरामद की है। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया है। आरोपी सन्नी व सागर को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। आरोपी अनुज व शोएब को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed