फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five miscreants attacked two friends and looted 47 thousand rupees and two phones

पांच बदमाशों ने दो दोस्तों पर हमला कर 47 हजार रुपये और दो फोन लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five miscreants attacked two friends and looted 47 thousand rupees and two phones
जीटी रोड स्थित परल ढाबा पर खाना खाने गए दो दोस्तों के साथ पांच बदमाशों ने रॉड से हमला कर 47 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन लूट लिए। पांच में से एक बदमाश को मौके पर ही काबू कर लिया गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी दुर्गेंद्र ने बताया कि उन्होंने इसी साल लॉ पूरी की है। उनका अनाज मंडी में खाद-बीज के सामान का लेन-देन चलता रहता है। वह मंगलवार को मंडी से 47 हजार रुपये लेकर चला था। वह अपने दोस्त गांव खलीला निवासी विकास के साथ रात आठ बजे जीटी रोड स्थित परल ढाबा पर खाना खाने के लिए गया था। ढाबे पर चार से पांच युवक खड़े थे, जो खाने के रुपये को लेकर ढाबा संचालक के साथ कहासुनी कर रहे थे। उसने युवकों को कहा कि झगड़ा करने की जरूरत नहीं है और उसने युवकों के नाम के 980 रुपये ढाबा संचालक को दे दिए। इसी रंजिश में युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट कर आरोपी जेब से 47 हजार रुपये और दोनों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मिलकर पांच युवकों में से एक युवक को मौके पर पकड़ लिया। जिसने अपनी पहचान मोकम निवासी छाजपुर खुर्द के रूप में बताई। वहीं युवक ने साथियों की पहचान योगी, मोहित, सुरेंद्र निवासी गांव नारायणा व एक अन्य के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में दोस्त की नाक की हड्डी टूटी, पीजीआई किया रेफर
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने रॉड और डंडों से हमला किया था। जिस वजह उन्हें गंभीर चोट लगी थी। सामान्य अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दोस्त विकास की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर किया गया। जहां एक्स-रे में पता चला कि विकास की नाक की हड्डी टूटी हुई है। विकास खानपुर में उपचाराधीन है।
युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए धरपकड़ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed