फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five dengue patients including two children found

Panipat News: दो बच्चों समेत डेंगू के पांच मरीज मिले, संख्या पहुंची 212

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Five dengue patients including two children found
पानीपत। जिले में बुधवार को दो बच्चों समेत डेंगू के पांच मरीज मिले। नारा गांव में 73 साल के बुजुर्ग, नारायणा में 11 साल के बच्चे, समालखा में 35 साल के युवक, तामशाबाद गांव में नौ साल की बच्ची व 19 साल की युवती की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से एक मरीज का खानपुर मेडिकल कॉलेज व चार रोगियों का निजी अस्पतालाें में इलाज चल रहा है। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 212 हो चुकी है। इसमें 15 मरीज जिले के बाहर के हैं, जो यहां पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद कॉलोनियों व गांवों में खाली प्लॉट व गड्ढाें में जमा पानी में डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी तेज कर रहा है। सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को फील्ड में काम करे रहे कर्मचारियों से प्रतिदिन की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों से प्रतिदिन डेंगू के सैंपल की रिपोर्ट ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अकेले डेंगू से लड़ने को मजबूर है। अब तक स्वास्थ्य विभाग को पंचायती राज विभाग व नगर निगम का साथ नहीं मिला है। जबकि इन दोनों विभागों को अपनी दवा व मशीनें खरीदकर कॉलोनियों व गांवों में फॉगिंग करनी थी। नगर निगम को खाली प्लॉटों में जमा पानी भी निकालना था, लेकिन समय पर ये काम नहीं किया गया। इसलिए डेंगू की इस साल दोगुनी रफ्तार है। पिछले साल 17 अक्तूबर तक जिले में डेंगू के 110 केस मिले थे। इस साल ये लगभग दोगुने हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट से भी डेंगू पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। गांवों व कॉलोनियों में बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। इन पीड़ितों को दवा के साथ डेंगू के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। डेंगू पर अंकुश के लिए स्वास्थ्य विभाग की 100 टीमें एंटी लार्वा एक्टिविटी भी चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 212 हो चुकी है। लोगों से अपील है कि डेंगू के खिलाफ जागरूक हों। अपने आसपास पानी जमा न होने दें। अगर बुखार है तो डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed