फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five cases of dengue were found, now 24 patients

Panipat News: डेंगू के पांच केस मिले, अब 24 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Five cases of dengue were found, now 24 patients
पानीपत। जिले में बृहस्पतिवार को 192 सैंपलों की जांच में डेंगू के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के केस की संख्या 24 पहुंच चुकी है। 21 केस इसी माह मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मार्च से अब तक 96 हजार लोगों की डेंगू जांच की है। इनमें से डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। सभी डेंगू के केस निजी अस्पताल से आए सैंपल में मिले हैं। डेंगू के 24 केसों में से 15 पुरुष व नौ महिलाएं हैं। 19 लोग डेंगू से स्वस्थ हो चुके हैं। पांच लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर अंकुश के लिए जिले में रैपिड फीवर मास सर्वे भी कर रहा है। गांवों में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ितों की स्लाइड तैयार की जा रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग नौ लाख घरों में डेंगू के लार्वा की जांच कर चुका है। 5500 स्थानों पर लार्वा मिला है। सिविल अस्पताल की लैब में प्रतिदिन 40 लोगों की डेंगू जांच हो रही है।
विज्ञापन


डेंगू के खिलाफ काम करने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व पंचायती राज विभाग पर है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू रोगियों की जांच करता है और उनका इलाज करता है। जहां डेंगू के केस मिलते हैं, इसकी जानकारी नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को दी जाती है। शहरी क्षेत्र में फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर निगम पर व ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग की जिम्मेदारी जिला पंचायती राज विभाग पर है। अब तक जिले में कहीं भी फॉगिंग नहीं की गई है। दोनों ही विभागों ने स्वास्थ्य विभाग से फॉगिंग के लिए दवा तक नहीं ली है। स्वास्थ्य विभाग दोनों विभागों को दवा लेकर फॉगिंग करने के निर्देश भी दे चुके हैं। नगर निगम की 20 में से 10 मशीनें खराब है। पंचायती राज विभाग के पास 103 फॉगिंग मशीने हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार की ओपीडी लगभग 300 है। इनमें लगभग 150 मरीज बुखार के होते हैं, जिनमें डेंगू के लक्षण नजर आते हैं। उनकी पर्ची पर डेंगू जांच लिखी जाती है। ऐसे लगभग 40-50 मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में डेंगू के 24 केस मिल चुके हैं। बुखार होने पर घबराएं नहीं। प्लेटलेट्स कम होने का कारण सिर्फ डेंगू नहीं होता। लोगों से अपील है कि डेंगू के खिलाफ जागरूक हों। अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डॉक्टरों से परामर्श के बिना दवा न लें।

- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed