फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five cases of corona found on Sunday, only 38 people were investigated

रविवार को मिले कोरोना के पांच केस, महज 38 लोगों की हुई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five cases of corona found on Sunday, only 38 people were investigated
पानीपत। कोरोना के लगातार नए केस आ रहे हैं। रविवार को भी कोरोना के पांच नए केस मिले हैं। इनमे से दो केस मॉडल टाउन से मिले हैं। तीन केस ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। आशा वर्करों को इनके देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। सिविल अस्पताल से इनके पास इलाज की किट भिजवाई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को महज 38 लोगों ने ही अपनी कोविड जांच कराई है। रविवार को कोरोना से कोई रोगी स्वस्थ नहीं हुआ है। पिछले तीन दिन में 757 लोगों की कोविड जांच हुई है। इनमें 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जुलाई में अब तक 95 नए रोगी मिल चुके हैं, 81 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब विभाग ने एकाएक सैंपलिंग बढ़ा दी है इसलिए पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 53 हो चुकी है।
विज्ञापन

36285 पहुंची कोरोना रोगियों की संख्या
जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36280 हो चुकी है। इसमें से 35568 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 678 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक 6.1 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपलिग बढ़ा दी गई है : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि मुख्यालय के निर्देशों पर कोरोना सैंपलिंग बढ़ा दी है। अब कोरोना के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कोरोना के रोगियों की संख्या एकाएक बढ़ी है। लोगों से अपील है कि कोरोना के नियमों का पालन करें। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण हैं वो जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed