फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First we will get 15 thousand youth to join, then they will take oath: Saini

पहले 15 हजार युवाओं को कराएंगे ज्वाइन, उसके बाद लेंगे शपथ : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
First we will get 15 thousand youth to join, then they will take oath: Saini
मतलौडा (पानीपत)। कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के 15 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग की चिंता नहीं करनी है। भाजपा की सरकार बनते ही पहले उनको ज्वाइन कराएंगे। इसके बाद ही वे सरकार में शपथ लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने हुड्डा पिता-पुत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने मिशन मोड, जबकि कांग्रेस ने कमीशन मोड में काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह घोषणा मंगलवार को इसराना विधानसभा के अंतर्गत मतलौडा की नई अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कही। नायब सैनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के साथ ही कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस की बौखलाहट भी बढ़ रही है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। कांग्रेस और हुड्डा चुनाव के दौरान जनता की आंखों पर हरा चश्मा लगाते हैं और सत्ता में आते ही जनता को लूटते हैं। अब कांग्रेस का दोहरा चेहरा सबके सामने आ चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हुड्डा पिता-पुत्र प्रदेश के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने यहां के लोगों की कीमती जमीन पार्टी के दिल्ली में बैठे लोगों को खुश करने के लिए कौड़ियों के भाव में दे दी। पिता-पुत्र आज हिसाब मांगते घूम रहे हैं। उनको पता नहीं कि हमने अपने हर घंटे का हिसाब जनता को दिया है। पिता-पुत्र 56 दिनों का हिसाब सुनकर ही घबरा गए हैं, अगर उन्हें भाजपा के 10 साल का हिसाब दिया जाए तो उनकी हालत खराब हो जाएगी। हुड्डा पिता-पुत्र में हिम्मत है तो अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब दें। भाजपा ने हमेशा मिशन मोड, जबकि कांग्रेस ने कमीशन मोड में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब सिंह सैनी ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती की बधाई भी दी। भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में गरीब, मजदूर, महिलाओं, व्यापारियों और कर्मचारियों के हितों का ध्यान नायब सैनी रख सकते हैं। आप लोगों को विपक्ष के झूठे वादों और बहकावे में नहीं आना है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की ही सरकार बहुमत से बन रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, भीम चोपड़ा, सुनील परढाना, राममेहर मलिक, राजेंद्र, सुमित जागलान, कुलदीप दलाल, जसमेर, नवीन अंटवाल, कृष्ण छौक्कर, दिलबाग रावल व मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed