{"_id":"68cf06fa9be89107a00de8d2","slug":"first-roti-cow-campaign-started-for-cow-service-panipat-news-c-18-1-knl1006-742956-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गोसेवा के लिए पहली रोटी गाय अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गोसेवा के लिए पहली रोटी गाय अभियान शुरू
Sun, 21 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
पानीपत (वि)। सफीदो की सामाजिक संस्था वुमन एरा फाउंडेशन ने गोसेवा के लिए पहली रोटी गाय नामक अनूठा अभियान चलाया है। अभियान का शुभारंभ जिनवाणी विद्या भारती सी.सै.स्कूल, एस.डी.सी.से. स्कूल और लिटिल स्टेपस से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की फाउंडर अध्यक्ष गीतांजली कंसल ने की। बच्चों ने स्कूलों में रखे कैंटेनरों में रोटी डालकर इसका शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोडने के लिए यह
एक अनूठी पहल शुरू की गई है, जिसके लिए संस्था और उसमें काम करने वाले बधाई के पात्र हैं। गीतांजली कंसल ने बताया कि संस्था के द्वारा गो संरक्षण के लिए एक छोटी सी मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम
के लिए विभिन्न स्कूलों में रोटी के पात्र रखवाएं जाएंगे। इसमें बच्चे सप्ताह में एक दिन अपने घर से गाय की पहली रोटी लेकर आएंगे और रोटी पात्र में इकट्ठी करेंगे और ये रोटी पात्र सीधा गोशाला में पहुंचा दिया जाएगा। मौके पर प्रिंसिपल नीलम गख्खड़, एस.डी.सी. से. स्कूल की प्रिंसिपल रेखा शर्मा व लिटिल स्टेप्स से प्रिंसिपल रचित जग्गा उपस्थित रहे।