फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First merit list of ITI released, faces lit up after seeing the names

Panipat News: आईटीआई की पहली मेरिट सूची जारी, नाम देख खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
First merit list of ITI released, faces lit up after seeing the names
पानीपत। आईटीआई में दाखिले को लेकर शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी हो गई है। ऑनलाइन दाखिला आवेदन करते हुए छात्रों ने जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाए थे, उन पर मैसेज भी आ गया। जिन छात्रों का नाम प्रथम मेरिट लिस्ट में आया है, अब उनके दस्तावेजों की जांच दो जुलाई तक होगी। वहीं, तीन जुलाई तक फीस जमा करवाई जाएगी और चार जुलाई को खाली सीटों की फिर से जानकारी चस्पा की जाएगी। इसके बाद चार से छह जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद आठ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट होगी।
विज्ञापन


वहीं, पहली मेरिट सूची में नाम आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कई विद्यार्थी दाखिला करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहुंचे। शुक्रवार को पहले दिन प्रदेश में 456 आवेदन सत्यापित किए गए जिनमें से 280 के दाखिले किए गए। इनमें राजकीय आईटीआई में 224 और निजी आईटीआई में 56 दाखिले हुुए।
विज्ञापन



दाखिला करवाते समय इन दस्तावेज की आवश्यकता
आईटीआई में दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



18 ट्रेडों में कट ऑफ लिस्ट पहुंची 100 के पार

उम्मीद के मुताबिक कट ऑफ लिस्ट बहुत हाई रही। कारपेंटर, कंप्यूटर ऑप्रेटर प्रोग्रामिंग, फायर टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, फिटर ड्यूल मोड, लेबोरेट्री असिस्टेंट केमिकल प्लांट, मशीनिस्ट, मैकेनिकट मोटर व्हीक्ल, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, प्लंबर, रेफिजरेटर एंड एयर कंडीशनर टैक्रीशियन ड्यूल, स्टेनोग्राफर इंग्लिश, स्टेनोग्राफर हिंदी, टर्नर, वैल्डर ड्यूल, वायरमैन ड्यूल ट्रेड के लिए कट ऑफ लिस्ट सौ प्रतिशत से ऊपर रही।



सीट आबंटन के बाद जमा करानी होगी फीस
शेड्यूल के अनुसार आईटीआई में पहले चरण में 28 जून को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट होने के बाद विद्यार्थी 3 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैंं। निर्धारित अवधि में फीस जमा करवाने उपरांत ही सीट कंफर्म होगी। सीट आबंटित होने के बाद यदि विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी आगामी काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो छात्र को 500 रुपये व छात्रा को 250 रुपये जुर्माना राशि ऑनलाइन भरनी होगी।




वर्जन-

आईटीआई में दाखिले को लेकर मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आया है, उनको तीन जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। चार जुलाई को खाली सीटों की जानकारी चस्पा की जाएगी। इसके बाद चार से छह जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद आठ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट होगी। कुल चार मेरिट लिस्ट जारी होंगी, जिसमें अलग-अलग निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच व फीस भरने का समय रहेगा।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed