फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First in Shivani Kuvi with 397 marks in MA first semester

Panipat News: एमए प्रथम सेमेस्टर में 397 अंक लेकर शिवानी कुवि में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
First in Shivani Kuvi with 397 marks in MA first semester
केयूके के परीक्षा परिणामों में छाए डीबीजी राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इसी कॉलेज की छात्रा शिवानी एमए प्रथम सेमेस्टर में 397 अंक लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्या संजू अबरोल ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।


उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में एमए इतिहास विषय शुरू हुआ है जिसमें नियमानुसार सात प्राध्यापक होने चाहिए जबकि महाविद्यालय में केवल दो ही प्राध्यापक एसोसिएट प्रोफेसर दलबीर सिंह और ग्रीनमैन सहायक प्रोफेसर दलजीत कुमार ही उपलब्ध हैं। प्रो. दलबीर सिंह ने बताया कि एमए प्रथम सेमेस्टर में महाविद्यालय की छात्रा शिवानी ने 397 अंक प्राप्त कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा खुशबू ने 358 अंक के साथ महाविद्यालय में दूसरा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आठवां स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्षा ने प्रथम सेमेस्टर में महाविद्यालय में 348 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर में महाविद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। एमए तृतीय सेमेस्टर में इतिहास विषय की छात्रा मीना ने 373 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम और केयूके में चौथा स्थान प्राप्त किया है। एमए इतिहास तृतीय सेमेस्टर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस मौके पर डॉ. सरोज चौहान, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. स्नेहलता व डॉ. नरेश कुमार मौजूद रहे।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed