{"_id":"6879692891dee8c78f0f1e0a","slug":"firing-was-done-due-to-animosity-over-bursting-crackers-from-bullet-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140454-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुलेट से पटाखे बजाने की रंजिश में की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुलेट से पटाखे बजाने की रंजिश में की थी फायरिंग
विज्ञापन
पुलिस ने दुकानदार के बेटे पर गोली चलाने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
एक कार और देशी पिस्तौल बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। निंबरी गांव में दुकानदार के बेटे पर गोली चलाने के मामले में तीन आरोपियों को सीआईए-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने हमलावर धनसौली निवासी संदीप, कुराड़ निवासी मंजीत व सनौली खुर्द निवासी अनुरोध को बुधवार शाम को उग्राखेड़ी रोड सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक कार और पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी विकास उर्फ विक्का का बुलेट से पटाखा छोड़ने पर दुकानदार के बेटे रजत से झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस विकास उर्फ विक्का की तलाश में दबिश दे रही है।
सोमवार शाम को निंबरी गांव में किराना की दुकान चलाने वाले बलिंद्र के बेटे रजत पर गांव के विकास उर्फ विक्का व उसके साथियों ने हमला किया था। हमलावरों ने रजत पर गोली चलाई थी हालांकि रजत बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-3 को सौंपी थी। सीआईए-3 प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को उग्राखेड़ी रोड सेक्टर-24 से तीन आरोपियों संदीप, मंजीत व अनुरोध को गिरफ्तार कर लिया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 जुलाई को वह कार में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। शराब पार्टी के दौरान विकास उर्फ विक्का ने उनको बताया कि उसकी गांव के रजत के साथ बुलेट बाइक के पटाखें बजाने को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। विकास के कहने पर तीनों ने रजत पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, पांच कारतूस व एक कार बरामद की है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।