{"_id":"693dceee83bc57732a0508e7","slug":"firing-firecrackers-from-a-bullet-in-insar-bazaar-proved-costly-resulting-in-a-challan-of-21000-rupees-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148751-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इंसार बाजार में बुलेट से पटाखा छोड़ना पड़ा महंगा, 21 हजार का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इंसार बाजार में बुलेट से पटाखा छोड़ना पड़ा महंगा, 21 हजार का हुआ चालान
Sun, 14 Dec 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। इंसार बाजार में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ना भारी पड़ा। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल का बंद कर दिया और 21 हजार रुपये का चालान किया। इसके साथ ही पुलिस ने अभियान चलाकर कई अन्य मोटरसाइकिलों के चालान किए।
शनिवार को हरी सिंह चौक निवासी एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल लेकर इंसार बाजार में पहुंचा। उसने बाजार में बुलेट से पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया और बुलेट को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पूर्वी जोन प्रथम यातायात प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह भी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोटरसाइकिल के कागजों की जांच की। जांच में मोटरसाइकिल सवार युवक आरसी नहीं दिखा पाया तो पुलिस ने मोटरसाइकिल बंद कर दी। साथ ही 21 हजार रुपये का चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।