{"_id":"65382795f3ffef3a5809d655","slug":"fire-in-waste-warehouse-controlled-with-10-vehicles-panipat-news-c-244-1-sknl1015-8206-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वेस्ट गोदाम में आग, 10 गाड़ियों से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वेस्ट गोदाम में आग, 10 गाड़ियों से पाया काबू
विज्ञापन
पानीपत। गाबा कॉलोनी स्थित एक वेस्ट गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पुलिस और मालिक मौके पर पहुंचे। मालिक ने पहले खुद अपने साथियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ती आग को देख उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना पाकर दमकल की पहले पांच गाड़िया मौके पर पहुंची, लेकिन बेकाबू आग को देख दमकल की पांच गाड़ियां और मंगाई। छह घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
दमकल कर्मी अमित ने बताया कि उनके पास देर रात सूचना आई थी कि गाबा कॉलोनी स्थित जय माता इंटरनेशनल नामक कंपनी के वेस्ट गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना पाकर दमकल के लालबत्ती, हाली पार्क, सेक्टर 25 केंद्र से दमकल की पहले पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गई, लेकिन बेकाबू आग को देख पांच गाड़ियां ओर आग बुझाने के लिए मंगाई गई।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने छह घंटे तक आग पर काबू पाया। आग की वजह से गोदाम मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गोदाम में माल के साथ साथ पूरी इमारत जर्जर हो गई। फिलहाल आग से किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ है।
आग की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने बेकाबू आग को देख आस पास का क्षेत्र खाली कराया। पुलिस ने 50 मीटर दूर ही रस्सी से नाकाबंदी की, ताकि कोई आग के पास न जा सके और बड़ी घटना को घटित होने से रोका जा सके। आग काबू होने के बाद नाके को हटाया गया।