फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in Union Bank due to spark emanating from transformer, cash worth eight lakhs deposited in ATM, loss of crores

पानीपत: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से यूनियन बैंक में लगी आग, एटीएम में जमा आठ लाख की नकदी राख

Mon, 23 May 2022 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2022 02:37 AM IST
सार

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी का स्टोर रूम भी जल गया। आग से करोड़ों के नुकसान का अंदेशा है। राहगीरों ने बताया कि रात को ट्रांसफार्मर पर फॉल्ट हो रहा था। बिजली कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
Fire in Union Bank due to spark emanating from transformer, cash worth eight lakhs deposited in ATM, loss of crores
ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट से जला बैंक। - फोटो : Panipat

विस्तार

पानीपत में जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और नेशनल इंश्योरेंस सर्विस कार्यालय में रात को ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लग गई। आग में बैंक के आगे का पूरा हिस्सा जल गया। वहीं बैंक से लगा एटीएम और उसमें डाली गई आठ लाख रुपये की नकदी भी जल गई। जबकि इंश्योरेंस कंपनी के स्टोर रूम में रखी बीमे की हजारों फाइलें जलकर राख हो गईं। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब सैर करने जा रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित एक ही भवन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और नेशनल इंश्योरेंस सर्विस का कार्यालय है, जहां पास में ही ट्रांसफार्मर रखा गया है। राहगीरों के अनुसार रात से ही इस ट्रांसफार्मर पर स्पार्किंग हो रही थी। इस संबंध में बिजली निगम को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब ही नहीं दिया। इसके बाद सुबह ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लग गई।
विज्ञापन


बैंककर्मी पवन ने बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दिनभर नुकसान का आकलन करने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि आग से करीब आठ लाख की नकदी समेत करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय के कर्मी रवि शर्मा ने बताया कि सवा पांच बजे उनके पास फोन आया कि दफ्तर जल रहा है। मौके पर जाकर देखा तो फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी थी। आग से लगभग सभी दस्तावेज जल चुके हैं। इनमें बीमे की हजारों फाइलें और उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड था। 


सूचना पर पहुंची थीं दमकल की तीन गाड़ियां : रविंद्र
दमकलकर्मी रविंद्र ने बताया कि उन्हें सुबह करीब सवा पांच बजे आगजनी की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां लालबत्ती स्थित कार्यालय से और एक गाड़ी हाली पार्क कार्यालय से तुरंत बैंक पर पहुंची। उन्होंने कहा कि यदि रात को ही बिजली निगम की टीम आकर फॉल्ट को ठीक कर देती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed