फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in scrap warehouse, can be controlled in the morning

समालखा: स्क्रैप गोदाम में लगी आग, सुबह पाया जा सकता काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fire in scrap warehouse, can be controlled in the morning
समालखा। इंडस्ट्रियल एरिया जीटी रोड स्थित टाटा एजेंसी के पास बृहस्पतिवार की रात स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। देर रात डेढ़ बजे धमाके के बाद चौकीदार की आंख खुली तो आनन फानन गोदाम के अंदर खड़ी गाड़ी को बाहर निकाल फायर ब्रिगेड और मालिक को सूचना दी। कुछ समय बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, नाकाम होने पर पानीपत से भी गाड़ियां मंगवाई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग पर काबू पाए जाने के बावजूद गोदाम में प्लास्टिक, लकड़ी एवं गत्ता होने की वजह से दिनभर धुआं निकलता रहा। गोदाम में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक कस्बे में रहने वाले ईश्वर मित्तल का स्क्रैप गोदाम है। जिसे करनाल निवासी सिद्धार्थ निर्वान ने किराए लिया है। उन्होंने बताया कि आग लगने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि गोदाम में रहने वाले चौकीदार ने अंदर खड़ी गाड़ी को बाहर निकाल लिया। चौकीदार अबरार ने बताया कि चक्कर लगाने के बाद वह लेट गया था। देर रात एक बजे धमाका हुआ तो आंख खुली। गोदाम में आग लगी थी और धुआं उठ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed