{"_id":"66737c49cfa3550e1c0b31d4","slug":"fire-in-insurance-office-panipat-news-c-244-1-pnp1004-119869-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बीमा कार्यालय में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बीमा कार्यालय में लगी आग
विज्ञापन
पानीपत। लाल बत्ती चौक के पास जीटी रोड पर पहली पातशाही गुरुद्वारा के साथ वाली दो मंजिला इमारत के दूसरे तल पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस के कार्यालय में बुधवार को आग लग गई। आग से कार्यालय का फर्नीचर, एसी, केबिन, सीसीटीवी, स्कैनर, कम्प्यूटर और दस्तावेज आदि जल गए। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे पहली पातशाही गुरुद्वारा के पास एक इमारत में आग लगी हुई है। सूचना पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे । यहां आज एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड कार्यालय में लगी हुई थी। दमकल विभाग की गाड़ी ने जीटी रोड से ही कार्यालय पर पानी बरसाया। इसके साथ पाइप से कार्यालय के अंदर की आग पर काबू पाया।
सेक्टर 12 के कृष्णा कृष्णा एनक्लेव में फटा एसी-
दूसरी ओर सेक्टर 12 के कृष्णा कृष्णा एनक्लेव स्थित एक मकान में एसी फट गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को जान माल की हानि नहीं हुुई। ये मकान ललित आहुजा का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एसी का कम्प्रैशर फटने से एक धमाका हुआ था। जिससे एसी जलकर नष्ट हो गया।