{"_id":"5df7ec1a8ebc3e879a408ea6","slug":"fire-in-car-panipat-news-knl153954122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, टोल अधिकारियों और कर्मियों ने बचाई चार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लगी आग, टोल अधिकारियों और कर्मियों ने बचाई चार की जान
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर गुरुग्राम से करनाल जा रही क्रूज कार में सोमवार को आग लग गई। कार में इंजन में आग लगते ही हड़कंप मच गया, गनीमत रही कि समय रहते टोल प्लाजा के अधिकारियों ने चालक समेत कार में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही सभी टोल कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
घटना शाम करीब चार बजे की है। टोल पर एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर कर्नल ज्ञान प्रकाश शर्मा और अन्य कर्मचारी गाड़ियों को संबंधित फास्टट्रैग की लेन में लगवा रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से एक क्रूज कार आती दिखाई दी, जिसमें लोग बैठे थे। का इंजन से धुआं निकल रहा था और कुछ ही सेकेंड में आग की लपटें उठने लगीं। कार चालक आग देखते ही टोल प्लाजा पर रुक गया। प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कर्मचारियों ने कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर मौजूद आग नियंत्रण के सभी यंत्रों को लाकर आग बुझाने का काम शुरू किया और कार में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही पानी का टैंकर बुलाया गया और कार की आग का बुझाया गया। एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सेना के पूर्व कर्नल ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि फौज में दिया गया प्रशिक्षण काम आया। जिसे चार लोगों की जान बचाई जा सकी। टोल प्लाजा के अकाउंट मैनेजर धीरज शुक्ला, ऑपरेशन मैनेजर तुषार आचार्य, रूट मैनेजर कश्मीर सिंह, संतोष शर्मा, रूपक भौमिक, सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुल्तान सिंह, सुरक्षा कर्मचारी सिक्योरिटी गार्ड गुरमुख सिंह, अजय यादव, बिंटू गुर्जर, कर्मचारी दुर्जन सिंह, ट्रक ड्राइवर जयपाल हुड्डा आदि ने आग पर काबू पाकर लोगों की जान बचाई।