फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in a woolen factory, wall and roof collapsed

Panipat News: वूलन फैक्टरी में लगी आग,, दीवार और छत गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a woolen factory, wall and roof collapsed
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज वूलन प्राइवेट लिमिटेड की ऊपरी तीन मंजिलों में सोमवार की आधी रात को भयंकर आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें पानीपत समेत करनाल, सोनीपत, आईओसीएल व थर्मल से करीब 150 गाड़ी पहुंची। दमकल विभाग के 60 कर्मियों के साथ फैक्टरी के 50 कर्मी आग पर काबू पाने में लगे। भूतल और प्रथम तल को आग के नुकसान से बचा लिया लेकिन तापमान अधिक होने पर दीवार और लेंटर टूट गए। वहीं फैक्टरी की पिछली दीवार भी टूट गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज वूलन प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल में सोमवार को आधी रात को आग लग गई थी। फैक्टरी में उस समय कम ही श्रमिक थे। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आज लगातार फैलती जा रही थी। जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमैल सिंह ने बताया कि दूसरी व तीसरी मंजिल में आग हाेने के कारण काबू पाना मुश्किल हुआ। दो हाइड्रा बुलाकर जाल लगाए। इनमें दमकल कर्मचारी को बैठाकर इन मंजिलों में लगी आग पर काबू पाया जा सका। इसमें करीब छह घंटे तक लगातार पानी बरसाया।
विज्ञापन

दमकल अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए दूसरे जिलों व संस्थानों की दमकल गाड़ियों की भी मदद ली। पानीपत से छह, करनाल व सोनीपत से दो-दो गाड़ी मंगवाई। इसके साथ रिफाइनरी, एनएफएल व पानीपत थर्मल पावर प्लांट से एक-एक गाड़ी की मदद ली। गाड़ियाें ने पानीत के करीब 150 चक्कर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
आधे में डाई हाउस व बाकी में बनता है कारपेट
फैक्टरी के आधे हिस्से में डाई हाउस और कारपेट बनता है। भूतल और पहली मंजिल की मशीनें और माल तक आग नहीं पहुंच पाई। इसे सुरक्षित निकाल लिया गया। तीसरी और चौथी मंजिल में लगी आग को मंगलवार दाेपहर बाद करीब दो बजे काबू पाया गया। आग लगने से आसपास का तापमान बहुत अधिक बढ़ गया। इससे फैक्टरी का दीवार और छत के लेंटर टूट गया। फैक्टरी की पिछली दीवार का कुछ हिस्सा भी गिर गया।



वर्जन :
गुरमैल सिंह ने बताया कि राज वूलन फैक्टरी ने फायर की एनओसी ले रखी है। यहां हर छह महीने प्रशिक्षण दिया जाता है। फैक्टरी के 50 कर्मी आग पर काबू पाने में साथ रहे हैं। इसी के चलते भूतल और प्रथम तल तक आग नहीं पहुंचने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed