{"_id":"64935ae06731f06e7a05d338","slug":"fire-broke-out-in-a-textile-warehouse-eight-fire-tenders-brought-it-under-control-in-seven-hours-panipat-news-c-244-1-sknl1015-1225-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कपड़ा गोदाम में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने सात घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कपड़ा गोदाम में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने सात घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
पानीपत। भैंसवाल स्थित एक कपड़ा गोदाम में बुधवार सुबह पांच बजे आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोदाम मालिक ने दमकल विभाग व पुलिस को घटना के बारे में बताया। मौके पर दमकल की एक के बाद एक आठ गाड़ियां पहुंचीं और सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे आग पर आग पर काबू पाया।
दमकलकर्मी अमित के अनुसार उनके पास कंट्रोल रूम से करीब 5ः15 बजे बरसत रोड स्थित भैंसवाल मोड़ के पास एएम इंटरनेशनल गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर दमकल के तीन केंद्रों से करीब पहले छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की बढ़ती स्थिति को देखकर उन्होंने दो और गाड़ियों को मौके पर भेजा। उन्होंने सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर एक से डेढ़ बजे तक आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ आग से ट्रैक्टर-ट्राली जलकर नष्ट हो गए। करोड़ों का कपड़ा भी जल गया। बिल्डिंग की बात करें तो वह जर्जर हो गई। दमकल कर्मियों ने भी गोदाम की एक दीवार गिराकर अपना रास्ता बनाया और आग पर पानी बरसाया। दमकल की आठ गाड़ियों में चार फोम टेंडर और चार वाटर टेंडर थीं। आग की वजह से गोदाम मालिक को करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग किस वजह से लगी, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन प्राथमिक अनुमान शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।