फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in a factory in Bharat Nagar of Panipat

Panipat: स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Tue, 17 Jan 2023 04:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 04:22 PM IST
सार

काबड़ी रोड स्थित भारत नगर का मामला है, मालिक के अनुसार पांच करोड़ से अधिक नुकसान होने की आशंका है। मालिक का आरोप है कि दमकल की गाड़ी एक घंटे में पहुंची, पांच मिनट में बौछार कर चली गई। वहीं दमकलकर्मी ने जान को दांव पर लगाकर तिरंगे को नीचे उतारा।

विज्ञापन
Fire broke out in a factory in Bharat Nagar of Panipat
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में काबड़ी रोड भारत नगर में एक स्पिनिंग मिल में मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उस वक्त फैक्टरी के कर्मचारी खाना खा रहे थे, मालिक भी अपने ऑफिस में था। कर्मियों ने धुआं उठता देख मालिक को सूचना दी।

विज्ञापन

बढ़ती आग को देखकर भगदड़ मच गई।  आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग के गोले में तब्दील हो गई। मिल मालिक ने दमकल को सूचना दी। मालिक का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद गाड़ी पहुंची, जो महज पांच मिनट में पानी का छिड़काव कर दोबारा पानी भरने चली गई। इसी वजह से आग ने भयंकर रूप ले लिया है। आग से करोड़ों के नुकसान का लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

मॉडल टाउन निवासी मदन गोयल ने बताया कि काबड़ी रोड भारत नगर में पिछले 25 साल से उसकी यूनिवर्सल स्पिनिंग मिल है। मंगलवार दोपहर में कर्मी खाना खा रहे थे। वह अपने कार्यालय में था। इसी वक्त एक कर्मी ने आकर फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुआं उठते देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में मिल में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया। मिल में रखा सामान धूं-धूं कर जलने लगा। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। माल, मशीन सब जल गया।

दमकल की गाड़ियां रात 10 बजे तक आग बुझाने में जुटी रहीं। फैक्टरी मालिक ने दमकल पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने के बाजवूद एक गाड़ी ही मौके पर पहुंची। उसका भी पाइप फटा था। उन्होंने दूसरा पाइप लगवाया, जिसके बाद कार्य शुरू हुआ। मालिक का कहना है कि दमकल की गाड़ियां मौके पर समय पर पहुंच जातीं तो आग इतनी नहीं फैलती और नुकसान कम होता।

निगम ने उखाड़ी गलियां, दमकल की गाड़ी फंसी
नगर निगम ने भारत नगर की गलियां उखाड़ रखी हैं। इससे आग की सूचना पर फैक्टरी में जा रहीं दमकल की गाड़ी धंस गईं। इससे गाड़ी फैक्टरी में समय पर नहीं पहुंच सकी। अन्य गाड़ियां दूसरे रास्ते से फैक्टरी तक पहुंचीं। धंसी हुई दमकल की गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
 

  
आसपास की फैक्टरी को कराया खाली 
एहतियात के तौर पर पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग भड़कती देख क्षेत्र को खाली करवाना शुरू कर दिया। सबसे पहले मिल के साथ लगती अन्य फैक्टरियों को खाली करवाया गया। इसके बाद मिल के आसपास के दो सौ मीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी।



तिरंगे को सुरक्षित उतारा
जींद के भौंडवाला निवासी दमकल कर्मी सुनील अपनी जान को दांव पर लगाते हुए मिल की छत तक पहुंचे और छत पर लगे तिरंग झंडे को सुरक्षित उतारकर नीचे लाए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और दमकल अधिकारियों से उन्हें सम्मानित करने की भी बात कर रहे हैं।

कहां से कितनी गाड़ियां आई
केंद्र                  गाड़ियों की संख्या

  • थर्मल                02
  • समालखा            02
  • लालबत्ती             02
  • हुडा                  02
  • हाली पार्क           06
  • कुल                 14


दमकल पर लगाए गए सभी आरोप बुबेनियाद हैं। आग बुझाने में कुल 14 गाड़ियां जुटी रहीं। सूचना मिलते ही मौके पर पहले छह गाड़ियां पहुंच गई थीं। तंग गलियां होने की वजह से अंदर महज दो गाड़ियां ही जा सकती हैं। बाकी गाड़ियां तब तक बाहर खड़ी रहीं। मैं स्वयं दोपहर से ही मौके पर तैनात रहा। आग भयानक थी। गांठों में लगी आग को काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। - रामेश्वर सिंह, दमकल अधिकारी, पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed