{"_id":"64931a53a84e41606f0b5c13","slug":"fire-broke-out-in-a-cloth-godown-in-panipat-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कपड़ा गोदाम में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने सात घंटे में पाया काबू, ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: कपड़ा गोदाम में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने सात घंटे में पाया काबू, ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जली
Wed, 21 Jun 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:12 PM IST
सार
भैंसवाल स्थित एएम इंटरनेशनल में आग लगी थी। काबू पाने के लिए दमकल के तीन केंद्रों से गाड़ियां पहुंचीं। गोदाम में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली भी जल गई। आग से मालिक को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग को बुझाते हुए कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के भैंसवाल स्थित एक कपड़ा गोदाम में बुधवार सुबह पांच बजे आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोदाम मालिक ने दमकल विभाग व पुलिस को घटना के बारे में बताया। मौके पर दमकल की एक के बाद एक आठ गाड़ियां पहुंचीं और सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे आग पर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दमकलकर्मी अमित के अनुसार उनके पास कंट्रोल रूम से करीब 5ः15 बजे बरसत रोड स्थित भैंसवाल मोड़ के पास एएम इंटरनेशनल गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर दमकल के तीन केंद्रों से करीब पहले छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
विज्ञापन
आग की बढ़ती स्थिति को देखकर उन्होंने दो और गाड़ियों को मौके पर भेजा। उन्होंने सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर एक से डेढ़ बजे तक आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ आग से ट्रैक्टर-ट्राली जलकर नष्ट हो गए। करोड़ों का कपड़ा भी जल गया।
विज्ञापन
बिल्डिंग की बात करें तो वह जर्जर हो गई। दमकल कर्मियों ने भी गोदाम की एक दीवार गिराकर अपना रास्ता बनाया और आग पर पानी बरसाया। दमकल की आठ गाड़ियों में चार फोम टेंडर और चार वाटर टेंडर थीं।
आग की वजह से गोदाम मालिक को करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग किस वजह से लगी, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन प्राथमिक अनुमान शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।