{"_id":"683771b6ddad2f3fc301b862","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-the-store-of-the-house-panipat-news-c-244-1-pnp1001-137711-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मकान के स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मकान के स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
समालखा। करंहस गांव में एक मकान के पहली मंजिल पर स्थित स्टोर में आग लगने से घर का सामान और 50 हजार की नकदी जल गई।
परिजनाें ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मंगलवार को स्टोर के सामने वाले कमरे में सो रहा था। उनके पिता आजाद नीचे के कमरे में सो रहे थे। उसकी रात को नींद खुली तो स्टोर से धुआं निकलता देखा। उसने परिवार के सदस्यों को उठाकर आंगन में ले गया।
उसने पड़ोस के लोगों की मदद से घर की बिजली सप्लाई बंद की और फिर आग पर काबू पाया। उसने बताया कि स्टोर में रखे 50 हजार रुपये, अलमारी, संदूक, कपड़े, पंखे और किताबें जल गईं। घर में रखे गहने काले पड़ गए।
स्टोर में धुआं अधिक होने पर सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। उसने बताया कि आंख नहीं खुलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।