फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out due to short circuit in the factory, eight vehicles were brought under control in three hours

Panipat News: फैक्ट्री में लगी शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ गाड़ियों ने तीन घंटे में काबू पाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in the factory, eight vehicles were brought under control in three hours
पानीपत। सेक्टर 25 पार्ट-2 स्थित कंबल व चादर की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मजदूरों ने पहले खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होती गई। इसके बाद मजदूरों ने मालिक को फोन कर सूचना दी। मालिक ने दमकल को फोन किया। सूचना पाकर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक बजे तक आग पर काबू पाया। आग की वजह से मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक सागर कालड़ा ने बताया कि उनकी सेक्टर 25 पार्ट-2 में अर्च फैब के नाम से कंबल व चादर की फैक्टरी है। इसमें पॉलिस्टर धागे से कंबल व चादर बनते हैं। फैक्ट्री रात को बंद रहती है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक शिफ्ट चलती है। सुबह नौ बजे मजदूर पहुंचे और बिजली लाइन चालू कर काम करने लगे। कंबल का माल बाहर भेजना था तो मजदूर कंबल की गांठ बाहर निकालकर पैकिंग करने लगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे अंदर से धुआं उठता दिखा। मजदूर डर गए और वे फायर सेफ्टी सिलिंडर लेकर आए और आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन आग बेकाबू होती गई। करीब 15 मिनट बाद मजदूरों ने उन्हें फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और सुबह करीब 11 बजकर पांच मिनट पर दमकल को आग की सूचना दी। दमकल के तीनों केंद्रों से करीब आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आस पास के क्षेत्र को खाली कराया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed