फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in textile factory, goods and machinery burnt

Panipat News: टैक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग, माल और मशीन जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in textile factory, goods and machinery burnt
पानीपत। उझा रोड एकता विहार कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण कृपा टेक्सटाइल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लग गई। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इसमें मशीन, माल जल गया और फैक्टरी का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया । दमकल विभाग की टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अमित बठला ने बताया कि उनकी उझा रोड एकता विहार कॉलोनी में श्री कृष्ण कृपा टेक्सटाइल के नाम से फैक्टरी है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी में आग लग गई। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने एक के बाद पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसमें करीब तीन घंटे लग गए। इसके बाद भी आग सुलगती रही। आग में चार जाकार्ड समेत छह मशीन, कच्चे सामान के सौ बोरे व एफडीवाई के 20 बॉक्स समेत अन्य सामान जल गया। इसके साथ फैक्टरी का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिफ्ट बदलने के दौरान घटना
फैक्टरी में आग की घटना सुबह ही शिफ्ट बदलने के समय हुई। फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वे इसको काबू नहीं पा सके। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद ही श्रमिकों व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं आसपास के लोगों की भी चिंता बनी रही। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि फैक्टरी में आग लगने सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। फैक्टरी मालिक से एनओसी दिखाने को कहा है। इसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed