फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in textile factory, extinguished in two hours

Panipat News: टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग, दो घंटे में बुझाई गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in textile factory, extinguished in two hours
फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। विभाग
पानीपत। काबड़ी रोड पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आबादी के बीच टेक्सटाइल फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिस स्थान पर फैक्टरी में आग लगी वहां तक गाड़ी भी नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

टीम ने करीब 50 मीटर दूर गाड़ी खड़ी कर पाइप की मदद से पानी पहुंचाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काबड़ी निवासी शंकर ने बताया कि उनकी क्षेत्र में शंकर टेक्सटाइल के नाम से फैक्टरी है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे को अचानक उनकी फैक्टरी में आग लग गई। भीषण गर्मी और हवा होने के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों ने तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। पानीपत फायर स्टेशन से दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

आबादी के बीच लगी आग से अटकी रही सांसें : फैक्टरी के आसपास सघन आबादी क्षेत्र है। जैसे ही फैक्टरी में आग लगी तो आसपास के मकानों में भी आग की तपिश पहुंच गई। गर्मी अधिक होने के कारण आग फैलने का डर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed