फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in textile and yarn factory, burns finished and raw materials

Panipat News: टैक्सटाइल व धागा फैक्टरी में लगी आग, तैयार और कच्चा माल जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in textile and yarn factory, burns finished and raw materials
रिसालू रोड पर फैक्टरी में लगी भीषण आग। विभाग
मई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में रविवार रात दो फैक्टरियों में आग लग गई। रिसालू रोड पर रविवार रात करीब 10 बजे लक्ष्य टेक्सटाइल फैक्टरी में आग लगी। वहीं, सोमवार अलसुबह काबडी रोड स्थित धागा फैक्टरी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग 15 टीमों को लगाया गया।
जिले की टीमों के साथ सोनीपत, असंध, एनएफएल और थर्मल की टीमों को भी आग बुझाने के लिए लगाया गया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग ने फैक्टरी मालिकों से एनओसी मांगी है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में रिसालू रोड पर लक्ष्य टेक्सटाइल फैक्टरी है। रविवार रात को करीब 10 बजे अचानक मौसम खराब होने के कारण शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में तैनात कर्मचारी ने इसकी सूचना मालिक और दमकल विभाग की टीम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर-25 फायर स्टेशन पर तैनात टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया पर हवा तेज होने के कारण आग तेजी से पूरी फैक्टरी में फैल गई। स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग की अलग-अलग 10 टीमों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। सुबह करीब पांच बजे तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका।शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग लगने से फैक्टरी तैयार और कच्चा माल व मशीनें खाक हो गई। वहीं, आग की तपिश के कारण फैक्टरी का शैड और दीवारें भी गिर गई।

काबड़ी रोड पर धागा फैक्टरी में लगी आग

उधर, सोमवार उल सुबह करीब चार बजे काबड़ी रोड पर एक धागा फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर पूरी तरह से काबू होता पूरा माल जलकर खाक हो गया।

रिसालू रोड पर फैक्टरी में लगी भीषण आग। विभाग

रिसालू रोड पर फैक्टरी में लगी भीषण आग। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed