फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in overloaded truck after hitting power wire

Panipat News: ओवरलोड ट्रक में बिजली तार से टकरा लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in overloaded truck after hitting power wire
बापौली। अनाज मंडी बापौली में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गेहूं की बोरी लोड कर रहे ट्रक से अचानक ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तार से छू गई, जिससे अनाज की बोरियों में आग लग गई । आग लगने से मंडी में भगदड़ मच गई । मंडी में काम करने वाले मजदूरों ने साहस दिखाते हुए तुरंत प्रभाव से जितनी भी गेहूं की बोरियों में आग लगी थी उनको ट्रक से नीचे फेंक दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया । गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । मंडी में काम करने वालों ने बताया कि ठेकेदार अपने निजी स्वार्थ को देखते हुए ट्रकों में गेहूं की बोरियों ओवरलोड भरवा रहे हैं। जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है । मंडी सचिव सुंदर सिंह का कहना है कि मंडी में काम करने वाली मजदूर ने साहस दिखाते हुए ट्रक में भर गई गेहूं की बोरियों को नीचे डाल दिया और बड़ा हादसा होने से बच गया । मजदूरों से आह्वान किया कि वह बड़ी सावधानी के साथ काम करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed