फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR registered against six graduated students who attacked an MBBS student.

Panipat News: एमबीबीएस छात्र पर हमला करने वाले 6 पास आउट छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six graduated students who attacked an MBBS student.
मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन घायल छात्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। एनसी मेडिकल कॉलेज में रविवार रात एमबीबीएस छात्र पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने छह पास आउट छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हॉस्टल में घुसकर छात्र के साथ मारपीट की और उसके सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। वारदात के बाद भागते समय आरोपियों की कार की चपेट में आने से एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में एमबीबीएस छात्र विवेक कुमार निवासी गांव मुकुंदपुर बसई, जिला रेवाड़ी ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह हॉस्टल के कमरे से वॉशरूम जाने के लिए निकला था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने
विज्ञापन

रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जबरन बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कांच की बोतल से विवेक के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के छात्र मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ने बताया कि भागते समय आरोपियों ने तेज रफ्तार कार से कॉलेज के छात्र अंकुर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी छात्रों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने विवेक की शिकायत पर पास आउट छात्र लक्ष्य खोखर, अंकित लिखेला, जतीन बैरा, कपिल मदेरना, दीपक डबास और नितिन खोखर के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के हॉस्टल में छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। छात्र विवेक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पहले भी सामने
आ चुके हैं विवाद
एनसी मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इस बार की घटना को भी पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। छात्रों के अनुसार, पिछले वर्ष दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे पारिवारिक और पंचायती स्तर पर सुलझा लिया गया था। छात्रों में सुरक्षा को देखते हुए आक्रोश है। उन्होंने बाहरी व पास आउट छात्रों के हॉस्टल में घुसने पर रोक लगाने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed