फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR against three attackers for attacking Sant Gopal Das

Panipat News: संत गोपाल दास पर हमला करने के मामले में तीन हमलावरों पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
FIR against three attackers for attacking Sant Gopal Das
पानीपत। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में जीटी रोड नांगलखेड़ी बस अड्डे पर संत गोपालदास उर्फ आजाद और उनके साथी पर हमले के मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। संत गोपालदास ने तीन युवकों पर हमला करने के आरोप लगाए थे। पुलिस अब हमलावर युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

राजाखेड़ी निवासी संत गोपालदास ने बताया कि वह वर्तमान में श्रीनानक गऊद्वारा गऊ उपचार केंद्र पीपली कुरुक्षेत्र में रहे रहे हैं। मंगलवार शाम को वह अपने साथी प्रवीण के साथ दीवाना गांव से पानीपत आ रहे थे, जैसे ही वह नांगलखेड़ी बस अड्डे पर पहुंचे तो वहां पर तीन चार युवक रास्ता रोककर जितेंद्र नाम के युवक की पिटाई कर रहे थे। उन्होंने वहां रुककर युवकों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों युवकों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर अपना मेडिकल कराया और सेक्टर-29 पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी इसके बाद उन्होंने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा था साथ ही बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन के साथ प्रेसवार्ता कर पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। एसपी ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार देर शाम को पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed