फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR against school manager director and PTI in case of beating students in camp

Panipat News: कैंप में छात्रों की पिटाई के मामले में स्कूल प्रबंधक, निदेशक और पीटीआई पर प्राथमिकी

Tue, 09 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
FIR against school manager director and PTI in case of beating students in camp
पानीपत। समालखा पाइट कॉलेज में आयोजित रात्रि शिविर में स्कूल के छात्रों की पिटाई के मामले में समालखा थाना पुलिस ने संस्थान के प्रबंधक, निदेशक व पीटीआई शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक छात्र के पिता पारस चांदना की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। उनका आरोप है कि कैंप में पीटीआई ने छात्रों की पिटाई की और उन्हें बाल पकड़ कर घसीटा। उधर पीटीआई ने छात्रों के अभिभावकों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पीटीआई कृष्ण गुलिया की शिकायत पर अभिभावकों के खिलाफ थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की तफ्तीश शुरू कर दी। कैंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन

हुड्डा सेक्टर-11 निवासी पारस चांदना ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा माहिर चांदना सेक्टर-25 स्थित पाइट स्कूल में कक्षा-7 का छात्र है। स्कूल द्वारा शनिवार को रात्रि कैंप का आयोजन किया था। जिसमें करीब 250 छात्रों ने हिस्सा लिया था। रात को सभी छात्र संस्थान के ही समालखा स्थित कॉलेज में रुके थे। रात को करीब साढ़े तीन बजे पीटीआई कृष्ण कुमार गुलिया, अमन ने नशे की हालत में छात्रों के साथ मारपीट की। उनके बेटे माहिर चांदना को मुक्के और थप्पड़ मारे। इसके साथ ही अन्य छात्र राजबीर को भी थप्पड़ मारे थे। कृष्णा निवासी उग्राखेड़ी की रीढ़ की हड्डी में कोहनी से वार किए। एकता कॉलोनी के फैजान को गर्दन पकड़कर उपर उठाया और बाल पकड़कर घसीटा था।
विज्ञापन

रविवार को जब बच्चे कैंप से वापस आए तो उन्होंने यह बात बताई। जिसके बाद वह स्कूल में शिकायत करने के लिए पहुंचे तो वहां पर किसी ने भी न तो उनकी सुनवाई की और न ही पीटीआई शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संस्थान के मालिक राकेश तायल, सुरेश तायल, निदेशक बबीता सिंह, शिक्षक कृष्ण गुलिया और अमन के खिलाफ थाना समालखा में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 82, बीएनएस की धारा 115, 3(5), 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीआई की शिकायत पर छात्रों के अभिभावकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उधर पीटीआई कृष्ण गुलिया ने भी छात्रों के अभिभावकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीटीआई कृष्ण गुलिया ने चांदनीबाग थाने में शिकायत देकर बताया कि पांच से सात दिसंबर तक उनके स्कूल का रात्रि कैंप लगा हुआ था। रविवार को करीब 10 बजे कुछ छात्रों के परिजन प्रबंधन से शिकायत कर रहे थे कि उनके बच्चों के साथ मारपीट की गई है। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो संजय गोयल, पारस चांदना, गौरव चांदना, संदीप व दो-तीन अन्य ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। चांदनीबाग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 126, 3(5), 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों प्रकरणों की जांच शुरू कर दी है। कैंप की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ले ली।

छात्रों के परिजनों की शिकायत पर थाना समालखा में संस्थान के प्रबंधक, निदेशक और पीटीआई शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक कुमार, प्रभारी थाना समालखा।
पीटीआई ने छात्रों के परिजनों पर पिटाई करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-महिपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनीबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed